भारत के पहले सुपर हीरो शक्तिमान के रूप में नजर आएंगे रणवीर सिंह!

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, जो डॉन 3 में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें शक्तिमान की भूमिका के लिए भी चुना गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह बेसिल जोसेफ द्वारा निर्देशित फिल्म शक्तिमान में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग मई 2025 में शुरू होगी।

रणवीर सिंह के एक करीबी सूत्र ने पिंकविला को बताया, “रणवीर डॉन 3 का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह इस फिल्म को एक बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं क्योंकि वह अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद डॉन की तीसरी पीढ़ी होंगे। फरहान अगस्त/सितंबर 2024 से डॉन 3 को फ्लोर पर ले जाने का लक्ष्य बना रहे हैं।”

शक्तिमान: 3 साल का इंतजार

डॉन 3 के बाद, रणवीर भारतीय सुपर हीरो शक्तिमान की भूमिका में नजर आएंगे। 3 साल से भी अधिक समय से इसके स्क्रिप्ट पर काम चला रहा है और टीम ने आखिरकार एक ऐसी स्क्रिप्ट तैयार कर ली है जो शक्तिमान की विरासत के साथ न्याय करने योग्य है।

सोनी पिक्चर्स द्वारा 2 साल पहले ही इस फिल्म का अनाउंस कर दिया गया था, लेकिन फिल्म का बजट ज्यादा होने और थियेटर में लोगो के न आने की वजह से इसे रोक दिया गया था। फिल्म का निर्देशन बेसिल जोसेफ द्वारा किया जाएगा, जिसमें सोनी पिक्चर्स इंडिया और साजिद नाडियाडवाला निर्माता होंगे।

टीजर

शक्तिमान बजट

शक्तिमान फिल्म बड़ी बजट की फिल्म होगी जिसका बजट 350 करोड़ होने की उम्मीद है। इस फिल्म को तब तक नही बनाया जायेगा जब तक मुकेश खन्ना इस फिल्म से जुड़े न हो।

रणवीर और जॉनी सिंस का विज्ञापन

हाल ही में रणवीर सिंह और वयस्क फिल्म अभिनेता जॉनी सिंस एक पुरुष स्वास्थ्य ब्रांड के विज्ञापन में नजर आए थे। यह विज्ञापन भारतीय टीवी शो की अत्यधिक नाटकीय शैली का मजाक है। कई सेलेब्स ने विज्ञापन की सराहना की।

रणवीर सिंह का काम

रणवीर सिंह को आखिरी बार करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। इस साल फिल्मफेयर में रणवीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकन मिला था, लेकिन वे पुरस्कार नहीं जीत सके।

इसे भी पढ़े

पीएम मोदी को चिढाने के लिए शाहरुख़ ने दिखाई अपनी डिग्री तो लोगो ने….

2023 में विश्व के सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में भारत से एक नाम हुआ सामिल.

क्या हुआ जब तापसी पन्नू, SRK के बर्थडे पार्टी में खाली हाथ चली गई

Dhoom 4 में शाहरुख के अपोजिट में होंगे राम चरण

नवाज़ुद्दीन के बच्चो को किसने बना रखा है बंधक, लेती है 10 लाख रुपये हर माह

शाहरुख़, सलमान के बर्थडे पर लोग क्या गिफ्ट ले कर जाते है

शाहरुख़, सलमान, दीपिका, आमिर सहित अन्य स्टार्स के घर का बिजली का बिल कितना आता है

Leave a Comment

सलमान खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट “सिकंदर” की डेट की अनाउंस अक्षय कुमार की टॉप 6 मूवीज जिसे आपको जरुर देखना चाहिए ! बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को जान्हवी कपूर की इन ब्लाउज डिजाइन को आजमाना चाहिए। शक्तिमान की गर्ल फ्रेंड गीता विश्वाश कहा और किस हाल में है। बादशाह ने स्टेज पर अरिजित सिंह के छुए पैर, वीडियो हो रहा वायरल।