बॉलीवुड अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा और प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स ने एक  फिल्म का निर्माण किया है, जो जल्द ही  सीनेमाघरों में रिलीज होगी

अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा ने 19 मार्च  मंगलवार को फिल्म वुमेन ऑफ माई बिलियन की  शुरुआत की, जो एक आगामी डॉक्यूमेंट्री है, डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन अजितेश शर्मा ने किया है।

फिल्म  वुमेन ऑफ माई बिलियन  या "वुम्ब" संयुक्त राष्ट्र की परिवर्तन की महिला चैंपियन सृष्टि बख्शी के बारे में है 

फिल्म में दिखाया गया है की कैसे सृष्टि बख्शी,  कन्याकुमारी से कश्मीर तक 240 दिनों में 3,800 किलोमीटर की पैदल यात्रा करती है. 

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, फिल्म में प्रज्ञा प्रसून भी हैं, जिन्होंने अपना जीवन उन महिलाओं के पुनर्वास में बिताया है, जो विभिन्न रूपों में हिंसा से जूझती हैं। 

प्रियंका ने बताया की यह फिल्म  सिनेमाघर में  प्रदर्शित होने के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।  

फिल्म  वुमेन ऑफ माई बिलियन का निर्माण अपूर्व बख्शी और प्रियंका चोपड़ा ने किया है। अभी इसके रिलीज़ डेट पर कोई अपडेट  नहीं आई है